Wednesday, 28 August 2019

जीरो के फ्लॉप होने के बाद तमिल फिल्म में विलेन बनेंगे शाहरुख खान, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान का कैरियर इन दिनों बुरे दौर से गुजर रहा है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। जिसके बाद से अब तक उन्होंने कोई भी बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है। इस लिए फिलहाल शाहरुख फिल्मों से हटकर वेब शोज के निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं। इसी बीच अब खबर आई है कि शाहरुख जल्द ही तमिल फिल्म में डेब्यू करने जा रहे हैं। वो तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म बिगिल में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं।

Copyright Holder: Picturewalebaba
एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख इस फिल्म में कैमियो रोल में होंगे और फिल्म के क्लाइमैक्स में उनकी एंट्री होगी। वो विजय के साथ फाइटिंग सीन करते दिखाई देंगे। इस सीन की शूटिंग जल्द ही की जाएगी। साथ ही खबरें ये भी हैं कि शाहरुख और विजय एक साथ एक स्पेशल सॉन्ग भी शूट करने वाले हैं।

Copyright Holder: Picturewalebaba
बता दें कि, इस फिल्म में विजय के अपोजिट एक्ट्रेस नयनतारा नजर आने वाली हैं। बिगिल का पहला पोस्टर विजय के बर्थडे यानी 21 जून को रिलीज किया गया था। इसमें विजय बाप और बेटे की दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी। वहीं शाहरुख खान की बात करें तो वो इससे पहले फिल्म फिल्म बाजीगर, डर, अंजाम, डुप्लीकेट और डॉन 2 में विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं। ऐसे में ये छठी बार है जब वह बड़े पर्दे पर विलेन के रोल में नजर आएंगे।

Copyright Holder: Picturewalebaba
(Article Source: Dainik Bhaskar)