Sunday, 26 January 2020

बार-बार देखने वाले लोग भी नहीं जानते होंगे ग़दर फिल्म से जुड़ी ये 6 दिलचस्प बातें!


Google images
1. बार बार देखने वाले लोग यह बात नहीं जानते होंगे कि ग़दर फिल्म में सनी देओल के बेटे चरणजीत का किरदार निभाने वाले अभिनेता उत्कर्ष शर्मा के रियल पिता अनिल शर्मा है, जिन्होंने फिल्म ग़दर का निर्देशन किया था.

Google images
2. आपको बता दे कि सनी देओल की फिल्म ग़दर और आमिर खान की फिल्म लगान एक साथ रिलीज हुई थी और दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, मगर ग़दर की कमाई लगान से ज्यादा थी.

Google images
3. फिल्म ग़दर में सकीना के किरदार में अमीषा पटेल ने बहुत अच्छी एक्टिंग की थी और इन्हे बहुत पसंद भी किया गया था लेकिन बार बार देखने वाले लोग यह नहीं जानते कि अमीषा पटेल से पहले इस फिल्म के लिए काजोल को चुना गया था. लेकिन उन्होंने सकीना का किरदार निभाने के लिए मना कर दिया था.

Google images
4. आपकी जानकारी के लिए बता कि तारा सिंह का किरदार निभाने के लिए सबसे पहले गोविंदा को चुना गया था, मगर किसी कारण बाद में इस फिल्म और तारा सिंह के किरदार के लिए सनी देओल को फाइनल किया गया था. सनी देओल इस फिल्म के लिए सही साबित भी हुए थे.

Google images
5. आपको बता दे फिल्म ग़दर उस समय की सबसे चर्चित फिल्म थी, उस दौरान इस फिल्म के करीब 10 करोड़ से भी ज्यादा टिकटें बिकी थी, यह आज भी एक रिकॉर्ड है.

Google images
6. इस फिल्म में पार्टीशन का सीन बहुत लाजवाब था और पाकिस्तान का सीन भी बताया गया था लेकिन रियल में इस फिल्म की शूटिंग भारत में ही हुई है, भारत में ही पाकिस्तान के लोकेशन को बखुशी बखूबी दर्शाया गया है.