सब टीवी के लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया भाभी का किरदार निभाकर पॉपुलर होने वाली दिशा वकानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज़्यादा सुर्खियों में है| हाल ही में वो मंदिर में भगवान के दर्शन करने आई थी तभी वो मीडिया द्वारा स्पॉट की गयी है|
Third party image reference
पहली बार दिशा अपनी बेटी संग मंदिर में नजर आई है, उनकी बेटी उनके गोद में थी और कैमरा देख अपना मुँह छीपा रही थी| दिशा की बेटी का नाम स्तुति पडिया है जो इन दिनों 2 साल की हो चुकी है| साल 2017 में मुंबई में इनका जन्म हुआ था|
Third party image reference
दिशा ने साल 2015 में बिजनेसमैन मयूर पडिया संग शादी की थी, इनके पति गुजरात के बहुत बड़े बिजनेसमैन है| प्रेग्नेंट होने के बाद दिशा ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो छोड़ दिया था लेकिन कुछ दिनों पहले उन्होंने वापसी भी कर ली है|
Third party image reference
सोशल मीडिया पर दया भाभी की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया गया और उनकी बेटी की क्यूटनेस के लोग दीवाने हो रहे है|


